BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पंचायत के मेट को न्यायालय ने भेजा जेल उपसरपंच का साला है मेट धारा 305 का है आरोपी पंचायत में फर्जी बिल लगाने का भी है आरोप..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 28, 2021

पंचायत के मेट को न्यायालय ने भेजा जेल उपसरपंच का साला है मेट धारा 305 का है आरोपी पंचायत में फर्जी बिल लगाने का भी है आरोप.....



रेवांचल टाइम्स - ग्राम पंचायत औघटखपरी के मेट हीरेंद्र ठाकुर उर्फ राजू को हिरदेनगर पुलिस द्वारा विगत दिवस धारा 305 के तहत न्यायालय में पेश किया गया था , जिसकी जमानत याचिका निरस्त होने पर उसे जेल भेज दिया गया है। इन पर आरोप है कि पिछले दिनों गांव के ही एक 14 वर्षीय बालक को स्कूल जाते वक्त मोबाइल चोरी का इल्जाम लगाते हुए मारपीट की गई थी। और बुरी तरह गाली गलौज करते  हुए गांव में घुमाया भी गया था , जिससे व्यथित होकर पीड़ित बालक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर ली गई थी । प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मारपीट में एक महिला भी शामिल थी, ज्ञातव्य है कि उक्त मेट पर ग्राम पंचायत में फर्जी बिल लगाकर राशि गोलमाल करने के भी आरोप हैं, जिसकी जांच जारी है एक मेट होकर उसी पंचायत में मटेरियल सप्लायर का काम कैसे किया गया  है यह नियम विरुद्ध है।


रेवांचल टाइम्स से प्रदीप दुबे

No comments:

Post a Comment